एकजुट न हुए तो अस्तित्व ही हो जाएगा समाप्त : सुभाष चंद्र
Prayagraj News - कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर ऑल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स एसोसिएशन की सभा हुई। मुख्य अतिथि ने सरकारी कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की, जिसमें पुरानी पेंशन योजना को लागू करने और महंगाई भत्ते को वेतन में जोड़ने की मांग शामिल है।

कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर ऑल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स एसोसिएशन की शाखा सिविल ऑडिट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को एजी ऑफिस गेट पर सभा हुई। मुख्य अतिथि कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल इप्लाइज़ एंड वर्कर्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने 10 सूत्रीय मांगों के विषय में बताया। कहा कि यदि समूचा वर्किंग क्लास एकजुट होकर अपनी मागों के समर्थन में नहीं खड़ा होगा तो सरकारी कर्मचारियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। इस दौरान नेशनल कौंसिल जेसीएम एवं परिसंघ की ओर से कर्मचारियों-पेंशन भोगियों को मिलने वाली राशि के मसलों पर दिए गए सुझावों को आठवें वेतन आयोग के सुझावों में शामिल करने, 50 फीसदी महंगाई भत्ता को मूल वेतन या पेंशन में जोड़ने, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, एक जनवरी से वेतन या पेंशन का 20 प्रतिशत अंतरिम राहत के तौर पर देने, वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, कोविड के दौरान रोके गए महंगाई भत्ते को देने जैसी मांगों पर चर्चा की गई।
सभा में आरएमएस के पूर्व महासचिव नरोत्तम त्रिपाठी ने मांगों के बारे में बताया। अध्यक्षता कमलाशंकर मिश्रा ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान राजेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश बनौधा, अमित सिंह, सुनील कुमार सोनकर, हरिकेश तिवारी, मनोज कुमार श्रीवास्तव और राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




