ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजछूटे परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित

छूटे परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के जिन परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छूट गई हैं, उनकी परीक्षाएं 22 से 31 जनवरी तक होंगी। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने प्रैक्टिकल के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया...

छूटे परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 24 Jan 2020 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के जिन परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छूट गई हैं, उनकी परीक्षाएं 22 से 31 जनवरी तक होंगी। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने प्रैक्टिकल के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है।

भूगोल की प्रैक्टिकल परीक्षा जीआईसी, गृह विज्ञान की जीजीआईसी, संगीत गायन प्रयागराज मंडल के परीक्षार्थियों की महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, संगीत वादन प्रयागराज मंडल के परीक्षार्थियों की नवीन महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज, भौतिक विज्ञान की जीआईसी, कम्प्यूटर प्रयागराज मंडल के सभी परीक्षार्थियों की शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा जीआईसी में होगी।

प्रयागराज, झांसी और चित्रकूट मंडल के कृषि शस्य विज्ञान भाग-1, कृषि भाग-1 कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, कृषि भाग-2 कृषि शस्य विज्ञान, कृषि भाग-2 कृषि जंतु विज्ञान, कृषि पशुपालन, कृषि रसायन की प्रैक्टिकल परीक्षाएं ईश्वर शरण इंटर कॉलेज तथा सैन्य विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा केपी इंटर कॉलेज में होगी। प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, झांसी तथा चित्रकूट मंडल के काष्ट शिल्प के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा सीएवी इंटर कॉलेज, प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट मंडल के सिलाई की प्रैक्टिकल परीक्षा ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज तथा लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट के बैंकिंग एवं कन्फेक्शनरी की प्रैक्टिकल परीक्षा महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज तथा टेक्सटाइल्स डिजाइन की परीक्षा जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगी। प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट के खाद्य एवं फल संरक्षण के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पाक शास्त्र की महिला ग्राम इंटर कॉलेज सूबेदारगंज, परिधान रचना सज्जा की जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज, बुनियादी स्वास्थ्य कार्मिक पुरुष की बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज बलरामपुर बरेठी, फोटोग्राफी और आटोमोबाइल्स की सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आशु लिपि टंडण हिन्दी की सुभाष इंटर कॉलेज छीतूपुर बालापुर, सचिवीय पद्धति की विद्यावति महर्षि कृष्ण इंटर कॉलेज हंडिया, टंडण हिन्दी की प्रैक्टिकल परीक्षा बीपी कुशवाहा इंटर कॉलेज बलरामपुर बरेठी में होगी।

मानव विज्ञान, नृत्य कला, नर्सरी शिशु प्रशिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा कानपुर नगर, ग्रंथ शिल्प की लखनऊ, बुनाई तकनीक, धुलाई एवं रंगाई की इटावा, रेडियो टेलीविजन की चित्रकूट, मधुमक्खी पालन की औरैया, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी की बांदा, फसल सुरक्षा का रायबरेली, पौधशाला की चित्रकूट, एकाउंटेंसी, बैकिंग की लखनऊ, सहकारिता का औरैया, मुद्रण की उन्नाव, एम्बाएड्री और कम्प्यूटर तकनीक एवं रखरखाव की लखनऊ में होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें