स्वगणना की धीमी प्रगति, डीएम ने जताई नाराजगी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - जनगणना 2027 के तहत स्वगणना की धीमी गति पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। अब तक 17148 लोगों ने स्वगणना कराई है। सभी अधिकारियों को अभियान में भाग लेने और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

स्वगणना की धीमी प्रगति, डीएम ने जताई नाराजगी

जनगणना 2027 के तहत चल रही स्वगणना की धीमी गति होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि वो भागीदारी बढ़ाएं और संख्या को बढ़ाएं। अब तक कुल 17148 लोगों ने स्वगणना कराई। डीएम ने डीआईएससी व बीएसओ को जिले के सभी शिक्षकों का स्वयं की स्वगणना के साथ-साथ अन्य लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। डीपीआरओ से कहा कि सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्वगणना कराएं। सभी अफसरों को अभियान में जुड़ने के निर्देश दिए साथ ही आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों को स्वयं की व अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की स्वगणना करने के लिए कहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।