होली मिलन में सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं का सम्मान
Prayagraj News - प्रयागराज में महिला शिक्षक संघ द्वारा होली मिलन और सेवानिवृत्ति शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नीतू यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने संगठन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रयागराज। महिला शिक्षक संघ की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रविवार को होली मिलन और सेवानिवृत्ति शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी नीतू यादव, विशिष्ट अतिथि ज्योति शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह एवं सीडीपीओ संजीता सिंह ने किया। स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह ने कहा कि संगठन किसी भी शिक्षिका की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहता है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सेवानिवृत्ति शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने की और जिला महामंत्री संगीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
संचालन बरखा बाजपेई और मोनिका द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में अलका जायसवाल, कविता त्रिपाठी, पूनम यादव, रचना भटनागर, सुनीता सिंह, मृदुला त्रिपाठी, इंदु यादव, अलका शर्मा, ललिता तिवारी, माया गिरि, प्रितपाल कौर, ज्योति मिश्रा, निधि सिंह, शुचिता पांडे आदि उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


