Prayagraj News: हरियाली तोजोत्सव में छाया उल्लास, झूमीं महिलाएं
Prayagraj News: हरियाली तोजोत्सव का आयोजन बंशी भवन सभागार में हुआ। लगभग 500 महिलाओं ने गुलाबी परिधान में भाग लिया। उन्होंने मेहंदी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। लोक गायक और कलाकारों ने भक्ति और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। पूर्व महापौर ने बताया कि यह पर्व परिवारिक और सामाजिक एकता को मजबूत करता है।
Prayagraj News: टैगोर टाउन स्थित बंशी भवन सभागार शनिवार को भक्ति, उल्लास व सावनी गीत-नृत्य से गुलजार रहा। मौका था हरियाली तोजोत्सव के भव्य आयेाजन का। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की ओर आयोजित कार्यक्रम में गुलाबी परिधान में लगभग 500 महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। महिलाओं ने मेहंदी कार्नर पर एक दूसरे को मेहंदी लगाकर अखंड सौभाग्य व सुख-समृद्धि की कामना की। लोक गायक विकास मिश्र और बरसाना परिवार के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कजरी, लोकगीत, भजन की प्रस्तुति की। महिलाओं ने गीत-नृत्य की मोहक प्रस्तुति खूब झूमीं। पूर्व महापौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व हमारी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति की धरोहर है। यह पर्व महिलाओं को परिवार और समाज के साथ मिलकर आनंद, प्रेम और सौहार्द के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। पूर्व महापौर ने सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी और शृंगार की सामग्री वितरित की। इस अवसर पर भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, विभा मिश्रा, नीलम प्रसाद मौजूद रहीं।


