सास-ससुर हैं कोष्ठक, साली अल्प विराम...पर लगे ठहाके
Mar 07, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवियों ने विभिन्न रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया, जिसमें डॉ. प्रदीप चित्रांशी, डॉ. वीरेन्द्र तिवारी और अनामिका पांडेय ने अपनी कविताएँ प्रस्तुत कीं।
प्रयागराज, संवाददाता। कायस्थ पाठशाला की ओर से शनिवार को ट्रस्ट के कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने शब्द रंगों से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण, विशिष्ट अतिथि आईएएस धीरज श्रीवास्तव व अध्यक्षता कर रहे कायस्थ पाठशाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने किया।
कवि सम्मेलन में कवि डॉ. प्रदीप चित्रांशी ने व्यंग्य कविता सास-ससुर हैं कोष्ठक, साली अल्प विराम, साली आतीं बीच में बनकर अर्धविराम। संबंधों के बीच में पत्नी पूर्ण विराम..प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। डॉ. वीरेन्द्र तिवारी ने कविता वन-उपवन में लाल भरे हैं निखर गया है कोना-कोना प्रस्तुत की। कवयित्री अनामिका पांडेय अना इलाहाबादी ने कविता कोई सरहद न हो दीवार दुआ है मेरी..की प्रस्तुति की। नवीन सिन्हा ने कविता सारे शिकवे गिले भूल जाएंगे, हम इस तरह यारो होली मनाएंगे..प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। फरमूद इलाहाबादी, महक जौनपुरी,संगीता श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर बीएस लाल, एसडी, कौटिल्य वक्केटेश नाथ सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, अजय कुमार, आनंद मोहन, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, पवन शंकर, राकेश खरे मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


