होलिका में भस्म हो जाते हैं अन्याय और असत्य

Mar 08, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - केसरवानी वैश्य सभा ने रविवार को बहादुरगंज में ठाकुरदीन हाता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भारतीय संस्कृति में त्योहारों के महत्व को बताया। महापौर गणेश केसरवानी समेत कई प्रमुख लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

होलिका में भस्म हो जाते हैं अन्याय और असत्य

केसरवानी वैश्य सभा की ओर से रविवार को बहादुरगंज स्थित ठाकुरदीन हाता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों की महिमा अद्भुत है। ये हमारे जीवन को उत्साह, उमंग, उत्सव और खुशियों से भर देते हैं। होली का त्योहार इस बात का प्रमाण है कि अन्याय और असत्य में कितना भी आत्मविश्वास क्यों न हो, सत्य और भक्ति की होलिका में भस्म हो जाते हैं। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रजनीश केसरवानी, प्रेम नारायण केसरवानी, बैजनाथ केसरवानी, विवेक केसरवानी, जय प्रकाश आर्य, पार्षद नीरज गुप्ता, राजेश केसरवानी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।