Prayagraj News: कोर्ट के आदेश पर महिला से मारपीट का केस

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: कटरा के बैंक रोड निवासी सीमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 10 अगस्त को वह घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रही थीं। पड़ोसी अंजना देवी और अनिल कुमार

Prayagraj News: कोर्ट के आदेश पर महिला से मारपीट का केस

Prayagraj News: कटरा के बैंक रोड निवासी सीमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 10 अगस्त को वह घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रही थीं। पड़ोसी अंजना देवी और अनिल कुमार ने कैमरा लगाने का विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट की और धक्का दे दिया, जिस कारण गिरने से उनका बायां हाथ टूट गया। सीमा देवी के आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई और आरोपी लगातार धमकी देते रहे। मजबूर होकर उन्हें कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। अदालत के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: कोर्ट के आदेश पर महिला से मारपीट का केस