ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजट्रांसपोर्ट नगर में कार का शीशा तोड़ा, दो की शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर में कार का शीशा तोड़ा, दो की शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर में शरारती युवकों ने आतंक मचा रखा है। गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले संजय कुमार के घर पर पथराव किया। उनकी कार का शीशा तोड़...

ट्रांसपोर्ट नगर में कार का शीशा तोड़ा, दो की शिनाख्त
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 01 Nov 2022 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। ट्रांसपोर्ट नगर में शरारती युवकों ने आतंक मचा रखा है। गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले संजय कुमार के घर पर पथराव किया। उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। लेकिन उनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। धूमनगंज पुलिस ने फुटेज खंगाली और इसकी मदद से तोड़फोड़ करने वाले आशीष और सर्वेश नाम के दो युवकों की पहचान कर ली। संजय कुमार ने अब इन्हीं दोनों युवकों के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि दीपावली के पहले से मोहल्ले में अराजक तत्वों का आतंक बना है। अभी तक इनकी पहचान नहीं हो रही थी। पुलिस इनको गिरफ्तार करने में लगी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें