शिक्षक पर निर्भर करती है विद्यार्थी की दक्षता: प्रो. पीके साहू
Prayagraj News - प्रयागराज में डायट में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. पीके साहू ने किया। शिक्षकों की दक्षता पर जोर देते हुए, कार्यशाला में परख सर्वेक्षण 2024 के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा की गई और शैक्षिक सुधार के लिए रणनीतियाँ बनाई गई। इसके साथ ही शोध कार्यशाला का समापन भी हुआ।

प्रयागराज। डायट में परख सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट के आधार पर आगामी रणनीतियों के निर्धारण के लिए दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य अतिथि इविवि शिक्षा शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पीके साहू ने किया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों की क्षमताओं का विकास करना है, तो शिक्षकों का उन क्षमताओं में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। मास्टर ट्रेनर वीरभद्र प्रताप तथा डॉ. अब्दुल मोहई ने परख सर्वेक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला में जनपद, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के परख सर्वेक्षण 2024 के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करते हुए शैक्षिक सुधार के लिए रणनीति बनाई गई।
वहीं दूसरी ओर डायट में शोध कार्यशाला का समापन हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


