आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बीपी-शुगर की जांच
Prayagraj News - प्रयागराज में बदलती जीवन शैली के कारण अवसाद और शुगर जैसी बीमारियों में वृद्धि हो रही है। 30 वर्ष की उम्र के बाद लोग इन बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग ने 30 साल से ऊपर के लोगों की नि:शुल्क जांच के लिए अभियान शुरू किया है।

प्रयागराज। बदलती जीवन शैली के कारण लोगों में अवसाद, मानसिक तनाव व शुगर की बीमारी बढ़ रही है। सामान्य तौर पर 30 वर्ष की उम्र पार करते-करते लोग इन बीमारियों के शिकार होने लगते हैं। यही कारण है कि हाइपरटेंशन (बीपी) व डायबिटीज (शुगर) एक सामान्य बीमारी का रूप लेती जा रही है। इसलिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हाइपरटेंशन व डायबिटीज के मरीजों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 30 साल की उम्र से अधिक के लोगों का शत-प्रतिशत नि:शुल्क जांच कराने का निर्देश दिया है।
हालांकि जिले में स्थित 675 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जा रही है, लेकिन जागरूकता के अभाव में मरीज सीएचसी व जिला अस्पताल जाते हैं। जबकि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जांच की पुष्टि के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


