ट्रेनों की सफाई पर रेलवे के दावों से कैग असंतुष्ट
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैग ने रेलवे की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में कई कमियां बताई गईं हैं, जिसमें ट्रेनों में सफाई, जैविक शौचालय रखरखाव और फीडबैक की निगरानी शामिल हैं। रेलवे ने सुधार के दावे किए, लेकिन ऑडिट ने प्रमाण की कमी पाई। झांसी और ग्वालियर में ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट पर भी सवाल उठाए गए।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लंबी दूरी की ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को लेकर रेलवे के दावों पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सवाल उठाए हैं। कैग की वर्ष 2025 की रिपोर्ट पर रेलवे प्रशासन की ओर से दिए गए जवाबों की समीक्षा में कई मामलों में ऑडिट ने रेलवे के दावों को पर्याप्त नहीं माना और ठोस दस्तावेजी साक्ष्य मांगे हैं। रिपोर्ट में उत्तर मध्य रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया गया है, जिसके जवाब पर ऑडिट ने सवाल उठाए हैं।
कैग की रिपोर्ट में खोजी गई कमियां
कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ट्रेनों में सफाई, जैविक शौचालयों के रखरखाव, ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस), क्लीन ट्रेन स्टेशन (सीटीएस), पानी की उपलब्धता और यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक की निगरानी व्यवस्था में कई कमियां थीं। इसके जवाब में रेलवे ने नियमित निरीक्षण, विशेष अभियान, ठेकेदारों पर जुर्माना और नई व्यवस्थाएं लागू करने का दावा किया। हालांकि ऑडिट ने कई मामलों में कहा कि इन दावों के समर्थन में पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं कराए गए।
सफाई व्यवस्था में निरीक्षण की कमी
रिपोर्ट के अनुसार रेलवे ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए निरीक्षण और निगरानी बढ़ाने की बात कही, लेकिन ऑडिट को यह नहीं बताया जा सका कि निर्धारित निरीक्षण कितनी संख्या में हुए, उनमें क्या कमियां मिलीं और उन पर क्या कार्रवाई की गई। यात्रियों की शिकायतों और फीडबैक के आधार पर सुधारात्मक कदम उठाने के दावों पर भी कैग ने विस्तृत आंकड़े मांगे हैं।
ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट पर सवाल
उत्तर मध्य रेलवे से जुड़े झांसी और ग्वालियर में प्रस्तावित ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट (एसीडब्ल्यूपी) भी रिपोर्ट में चर्चा का विषय बने हैं। ऑडिट ने इन परियोजनाओं की स्वीकृति और प्रगति से जुड़ी जानकारी मांगी, लेकिन उपलब्ध कराए गए विवरण को पर्याप्त नहीं माना गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


