पार्क की जमीन बेचने के विरोध में नहीं खेलेंगे होली

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

तेलियरगंज के व्यापारी इस साल होली नहीं मनाएंगे। पार्क की जमीन बेचे जाने के खिलाफ व्यापारियों ने बैठक की और होलिका दहन का आयोजन भी नहीं करने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पार्क का निर्माण रोक दिया गया है। सभी व्यापारियों ने मिलकर इस साल होली न खेलने का निश्चय किया है।

पार्क की जमीन बेचने के विरोध में नहीं खेलेंगे होली

तेलियरगंज के व्यापारी इस साल होली नहीं खेलेंगे। तेलियरगंज चौराहा पर होलिका दहन भी नहीं होगा। क्षेत्र के व्यापारियों ने पार्क की जमीन बेचे जाने के विरोध में यह निर्णय लिया है। तेलियरगंज मार्केट में पार्क की जमीन बेचने के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को बैठक की। इसमें व्यापारियों ने कहा कि आवास विकास की मार्केट में पार्क की जमीन पर पार्क बनाने का आग्रह किया गया था। इसके बाद भी पार्क का निर्माण शुरू नहीं हुआ। हालांकि जिलाधिकारी के निर्देश पर पार्क की जमीन पर हो रहा निर्माण रोक दिया गया है। बैठक में मौजूद सभी व्ययापारियों ने तय किया कि इस साल न होलिका जलाएंगे न होली खेलेंगे।

बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष नसीम इस्लाम, महामंत्री राजाराम कनौजिया, सतीश यादव, मनोज केसरवानी, मोहम्मद हारिश, प्रमोद शुक्ला, मोनिका, निखिल अग्रवाल, सुनील जायसवाल, महेश साहू, राजेश साहू, अशोक गुप्ता, राजेश चौरसिया, मुकेश चौरसिया, रमेश चौरसिया, श्यामजी चौरसिया, दिलीप जायसवाल, सुहैल अहमद, कलीम अहमद, संजय कुमार जायसवाल, संजय त्रिपाठी, प्रेम जायसवाल, सुनील केसरवानी, रजत, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।