पीडीए की सील तोड़कर निर्माण शुरू, एफआईआर दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के छोटा बघाड़ा में बिना नक्शा और अनुमति के भवन निर्माण का मामला सामने आया है। पीडीए के अवर अभियंता ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। 16 अप्रैल को निर्माण कार्य रोकने के बाद, 22 अप्रैल को सील तोड़कर फिर से निर्माण जारी करने का मामला उजागर हुआ।

पीडीए की सील तोड़कर निर्माण शुरू, एफआईआर दर्ज

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के छोटा बघाड़ा में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की सील तोड़कर भवन निर्माण का मामला सामने आया है। इसे गंभीरता से लेते हुए पीडीए के अवर अभियंता ने कर्नलगंज थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।पीडीए के अवर अभियंता महेश कुमार शुक्ला की तहरीर के मुताबिक, छोटा बघाड़ा निवासी सुभासिनी गोंड पत्नी विवेक आनंद द्वारा बिना नक्शा और अनुमति के भवन निर्माण कराया जा रहा था। विभाग की ओर से 16 अप्रैल को निर्माण कार्य रोकवाकर सील कर दिया गया था। लेकिन, 22 अप्रैल को निरीक्षण में सील तोड़कर फिर से निर्माण कार्य जारी कराने का मामला सामने आया।

कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीडीए के अवर अभियंता की तहरीर पर सुभासिनी गोंड के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।