मायावती की वापसी का बिगुल, समर्थकों ने लिया बड़ा संकल्प
संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक हुई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए वोटर सूची में नए नाम जोड़ने पर जोर दिया। पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की.…
बहुजन समाज पार्टी की शुक्रवार को मंडल स्तरीय बैठक जनपद कौशाम्बी के ओसा स्थित बसपा कार्यालय पर हुई। बैठक में प्रयागराज, गोरखपुर और अयोध्या मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद तथा मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हर बूथ पर नियुक्त बीएलए को सक्रिय करते हुए पार्टी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर वोटर सूची में नए नाम जोड़ें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बसपा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पांचवीं बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करें। विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी विजय प्रताप ने कहा कि बसपा शासनकाल में गरीबों, पिछड़ों और दलितों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जबकि वर्तमान सरकार शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रही है।
पूर्व मंत्री एवं मुख्य मंडल प्रभारी गया चरण दिनकर ने कहा कि 15 जनवरी को बहन मायावती का जन्मदिवस बड़े पैमाने पर जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाए। इस मौके पर चंद्र शास्त्री ने अपने साथियों सहित भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रयागराज के जिलाध्यक्ष पंकज गौतम, सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, आकाश राव गौतम, डॉ. जगन्नाथ पाल, अतुल कुमार, रामराज सरोज, डॉ. एसपी सिद्धार्थ, टीएन जैसल, अभिषेक गौतम, रामनरेश पासी, राजेंद्र दिवाकर नगर, पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




