चचेरे दादा ने की मासूम बच्ची की नृशंस हत्या, भूसे वाले में मिला रक्तरंजित शव
Prayagraj News - प्रयागराज के ब्योहरा गांव में एक पड़ोसी चचेरे दादा ने पुरानी रंजिश के चलते आठ साल की बच्ची जान्हवी की नृशंस हत्या कर दी। शव को भूसे वाले कमरे में छुपा दिया गया। परिजनों ने लापता बच्ची की तलाश की, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया और चार लोगों को हिरासत में लिया।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक नगर थानाक्षेत्र के ब्योहरा गांव में सोमवार की रात दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश में पड़ोसी चचेरे दादा ने आठ साल की मासूम बच्ची को पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी और शव को भूसे वाले कमरे में छुपा दिया। इधर, परिजन लापता बालिका की तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब आसपास घरों में तलाशी अभियान चलाया तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस हत्यारोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है。
घटना का विवरण
ब्योहरा गांव निवासी सुनील कुमार राजमिस्त्री का काम करता है। उसके चाचा मन्नीलाल का घर बगल में स्थित है। सुनील की बेटी जान्हवी सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी, लेकिन अचानक लापता हो गई। परिजनों घंटों गांव में तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों ने थक हार कर पुलिस को सूचना दी। औद्योगिक नगर थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और घरों में तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच मन्नीलाल के घर में भूसे वाले कमरे में जान्हवी का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सिर और शरीर पर धारदार हथियार से हमले किए गए थे। थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि मृत बालिका के पिता की तहरीर पर मन्नीलाल और उसके परिवार की एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात सामने आई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


