घूरपुर में नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या

Nov 06, 2025 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - गौहनिया के कांटी गांव में गुरुवार सुबह 15 वर्षीय लड़की सरिता का रक्तरंजित शव झाड़ियों में मिला। उसकी हत्या गला रेतकर की गई थी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

घूरपुर में नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या

गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर के कांटी गांव में गुरुवार सुबह झाड़ी में 15 वर्षीय लड़की का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी की हत्या गला रेतकर की गई थी। हालांकि मौके पर कोई हथियार नहीं मिला है। पुलिस के आलाधिकारियों समेत पांच थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम को भेजकर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। कांटी गांव निवासी रमेश सोनकर फेरी लगाता है। रमेश के चार बेटे-बेटियों में तीसरे नंबर की सरिता का गुरुवार सुबह घर से थोड़ी दूर पर चारदीवारी के पीछे झाड़ियों में रक्तरंजित शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही रोते-बिलखते परिजन पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि सरिता सुबह लगभग साढ़े पांच बजे शौच के लिए घर से निकली थी। चर्चा है कि सरिता मानसिक रूप से दिव्यांग थी। सूचना पर पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजयपाल शर्मा व डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव समेत घूरपुर, बारा, कौंधियारा, करछना व शंकरगढ़ थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर तफ्तीश की। सरिता की हत्या से उसकी मां संतोष देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने किसी पर भी शंका जाहिर नहीं की है। मृतका के पिता रमेश सोनकर की तहरीर पर घूरपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वर्जन प्रथम दृष्टया लड़की की गला रेतकर हत्या की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वारदात की गहनता से जांच की जा रही है। - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।