बाथरूम निर्माण का विरोध करने पर युवक की पिटाई

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

थरवई बाजार में एक युवक को उसके चाचा ने बाथरूम बनाने के विरोध में बेरहमी से पीटा। युवक थाने गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और घंटों इंतजार कराया। बाद में, घायल को इलाज के लिए भेजा गया और पुलिस ने तहरीर बदलने के लिए दबाव डाला। मामला अब मारपीट के तहत दर्ज किया गया है।

बाथरूम निर्माण का विरोध करने पर युवक की पिटाई

थरवई बाजार में मंगलवार को मकान की छत पर जबरन बाथरूम बनाने का विरोध करने पर चाचा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से लाठी डंडे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि घायल थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाए घंटों बैठाए रखी। कई घंटे बाद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएससी सोरांव भेजा। आरोप है कि देर शाम तहरीर बदलवाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है। थरवई थाना क्षेत्र के डूडी गांव निवासी मनोज मिश्रा गाजियाबाद में कार्यरत हैं। वह कुछ दिन पहले गांव आया है। आरोप है कि मंगलवार को थरवई बाजार स्थित मकान पर पहुंचा तो छत पर पर उसके चाचा ने जबरन बाथरूम बना लिया था।

बाथरूम हटाने को कहने पर चाचा से विवाद हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मनोज मिश्रा को थाने ले गई, लेकिन घंटों कार्रवाई के नाम पर बैठाए रखा। मनोज मिश्रा ने मारपीट और नकदी व चेन छिनैती की तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने देर शाम तहरीर से छिनैती की बात हटाकर का दबाव बनाया। उधर, एसीपी थरवई अरुण पराशर ने बताया कि घायल युवक अपने चाचा पर लूट का आरोप लगा रहा था। जबकि, सिर्फ मारपीट की वारदात हुई थी। घायल की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।