Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBride s Family Faces Dowry Demands Marriage Cancelled After Invitations Sent
शादी का कार्ड बंटने के बाद मांगे नौ लाख, तोड़ दिया रिश्ता

शादी का कार्ड बंटने के बाद मांगे नौ लाख, तोड़ दिया रिश्ता

संक्षेप:

Prayagraj News - अशोक नगर के एक परिवार की बेटी की शादी से पहले वर पक्ष ने नौ लाख रुपये दहेज की मांग की और रिश्ता तोड़ दिया। जबकि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। सगाई में तीन लाख रुपये और अन्य सामान दिए गए थे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

Feb 08, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

अशोक नगर निवासी एक परिवार की बेटी की शादी से पहले वर पक्ष ने नौ लाख रुपये देने की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। जबकि, शादी का कार्ड बंट चुका था और लॉन बुकिंग से लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। यहां तक कि सगाई में तीन लाख रुपये नकदी, सोने की अंगूठी व चेन समेत अन्य सामान दिए गए थे। कैंट थाना पुलिस नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के मुताबिक, करीब तीन साल पहले उनकी बेटी की कानपुर के बर्रा जरौली निवासी बृज कुमार के बेटे सचिन से शादी तय हुई थी। पिछले साल सात फरवरी को धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सगाई में कन्या पक्ष की ओर से तीन लाख नकदी व अन्य सामान दिए गए थे। इस साल दस फरवरी को शादी तय हुई थी। राजापुर में मैरिज लॉन से लेकर अन्य सभी की एडवांस बुकिंग हो गई। यहां तक कि नाते-रिश्तेदार और परिचितों में आमंत्रण कार्ड तक बांट दिया गया। आरोप है कि पिछले साल दिसंबर में वर पक्ष ने अचानक नौ लाख रुपये दहेज देने और सिविल लाइंस के किसी गेस्ट हाउस में शादी करवाने की मांग कर दी। लड़की के पिता ने काफी विनती की, लेकिन लड़के के पिता ने बेटे के सरकारी नौकरी में होने व हाईकोर्ट में परिचय होने का धौंस दिखाते हुए बेइज्जत कर भगा दिया। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वर सचिन, उनके पिता बृज कुमार, माता लीलावती व भाई सूरज व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।