दृष्टि दिप्व्यांग बच्चों को वितरित की ब्रेल लिपि पुस्तक

Feb 19, 2026 11:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - प्रयागराज में भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा ने दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि में 'भारत को जानो' नामक पुस्तक वितरित की। इस पुस्तक में सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों की जानकारी है। परिषद अन्य अंध विद्यालयों में भी पुस्तकें वितरित करने की योजना बना रही है।

दृष्टि दिप्व्यांग बच्चों को वितरित की ब्रेल लिपि पुस्तक

प्रयागराज। भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा की ओर से बुधवार को राजकीय अंध विद्यालय सिविल लाइंस और अरुणिमा अंध विद्यालय दरभंगा कॉलोनी में दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक भारत को जानो वितरित की गयी। महासचिव अमित श्याम के अनुसार पुस्तक में देश-विदेश के सामान्य ज्ञान की जानकारी ब्रेल लिपि में दी गयी है। परिषद की ओर से शहर के अन्य अंध विद्यालयों में बच्चों को पुस्तक वितरित की जाएगी। लगभग 300 रुपये की इस पुस्तक में सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी है। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह, आरपी शर्मा, मधु अस्थाना, संगीता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, ममता सिंह, राकेश मित्तल, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।