Prayagraj News: जनता के बीच जाकर काम करने का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: भाजपा गंगापार की संगठनात्मक बैठक बुधवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में 22 जुलाई को पांचों विधानसभा में होने वाले बूथ सम्मेलन की तैयारी समेत संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने जनता के बीच काम करने का संकल्प लिया।

Prayagraj News: जनता के बीच जाकर काम करने का लिया संकल्प

Prayagraj News: भाजपा गंगापार की संगठनात्मक बैठक बुधवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 जुलाई को गंगापार की पांचों विधानसभा में एकसाथ होने वाले बूथ सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन को निचले स्तर तक और अधिक सशक्त तथा सक्रिय बनाने पर खास चर्चा हुई ताकि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां हर एक नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच जाकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में जिला महामंत्री मनोज निषाद, अनिरुद्ध सिंह पटेल, संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, महेश पांडेय, अमरजीत कुशवाहा, जिला मंत्री राजू पाल, कुंवर मृगेंद्र सिंह, श्याम सुंदर दुबे, कार्तिकेय त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, नवीन सिंह पटेल, संगीता पटेल, आशीष प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।