चुनावी मोड में भाजपा, बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता
Prayagraj News - प्रयागराज में भाजपा की बैठक हुई, जिसमें महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने का निर्देश दिया। 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम और 16-17 अप्रैल को सम्मेलन की योजना बनाई गई।

प्रयागराज। भाजपा महानगर के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक बुधवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं। अब संगठन पूरी तरह से चुनावी मोड में है और सभी अभियानों-कार्यक्रमों की निगरानी सीधे हाईकमान से हो रही है, इसलिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन से लग जाएं। 16 व 17 अप्रैल को सभी मंडलों के शक्ति केंद्र प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों व बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को सभी मंडलों में बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई व दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा।
महानगर इकाई इलाहाबाद हाईकोर्ट चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता व दीप प्रज्ज्वलन करेगी। 14 अप्रैल को गोष्ठी तथा माल्यार्पण होगा। 13, 14 व 15 अप्रैल को अनुसूचित जाति की बस्तियों और छात्रावासों में विशेष संपर्क अभियान चलाएंगे। 16 व 17 अप्रैल को बाबा साहेब पर विधानसभा स्तर पर सम्मेलन होंगे। बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, अनिल केसरवानी, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, डॉ. शैलेश कुमार पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सचिन जायसवाल, दीप द्विवेदी, कंचनलता कुशवाहा, वंदना शर्मा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, चंद्रा अहलूवालिया, सुजीत कुशवाहा, आनंद दुबे, रामजी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


