Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBJP has done politics of hatred Digvijay
भाजपा ने की नफरत की राजनीति: दिग्विजय

भाजपा ने की नफरत की राजनीति: दिग्विजय

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज। भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है। अपने राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री...

Thu, 16 May 2024 12:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है। अपने राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा झूठ बोलने वाला नहीं देखा है। उक्त बातें गुरुवार को राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिविल लाइंस स्थित राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पहले गुजरात के साथ पूरे देश में नफरत फैलाया। महाराष्ट्र में असंवैधानिक बयान दिए। कर्नाटक में बजरंग बली के नाम पर वोट मांगा और अब आंखों में आंसू भर कर कह रहे हैं कि वह हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक दशक में इतना झूठ बोले हैं कि उन्हें गिना पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस झूठ के खिलाफ जन आक्रोश पनप चुका है। बिहार और यूपी में क्रांति की चिन्गारी फुट चुकी है। इस बार बदलाव तय है। पूर्व सीएम ने ईवीएम और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि इतने जन आक्रोश के बाद भी अगर भाजपा जीतती है तो यह निश्चित रूप से ईवीएम मशीन में खेल करने से संभव है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विपक्षी दलों के सवाल उठाने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ईवीएम का सिंबल लोडिंग यूनिट (एसएलयू) ट्रेजरी में रखा गया है। इसकी जांच में खेल का खुलासा होगा। इस दौरान कांग्रेस इलाहाबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह, मुकुंद तिवारी, प्रदीप मिश्रा, अरूण तिवारी, सुरेश यादव आदि नेता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।