स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर चलाया सफाई अभियान

Apr 05, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में सफाई अभियान चलाया। पार्टी कार्यालय को विद्युत झालरों से सजाया गया। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी और पंडित उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम शाम 3:30 बजे होगा और बूथ स्तर पर भी आयोजन किए जाएंगे।

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर चलाया सफाई अभियान

भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। शाम को स्वदेशी विद्युत झालरों से कार्यालय को सजाया गया। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि सोमवार को पार्टी स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में शाम 3:30 बजे से संगोष्ठी होगी। पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे व घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सफाई अभियान में महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय, उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, अनुज कुशवाहा, मंत्री विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, रवींद्र गांधी, सुजीत कुशवाहा, आनंद दुबे आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।