महानगर की नई टीम के लिए पर्यवेक्षक ने टटोली नब्ज

Mar 07, 2026 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - भाजपा महानगर की नई टीम के गठन को लेकर प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने प्रयागराज में बैठक की। बैठक में जातीय समीकरण, पदाधिकारियों के प्रदर्शन और 2027 के चुनावों पर चर्चा की गई। कई प्रमुख पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया, जिसमें महानगर प्रभारी और अध्यक्ष शामिल थे।

महानगर की नई टीम के लिए पर्यवेक्षक ने टटोली नब्ज

संगठन पर्व के तहत भाजपा महानगर की नई टीम (महानगर कार्यकारिणी) के गठन को लेकर पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा शनिवार को प्रयागराज पहुंचीं। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में उन्होंने कोर कमेटी के साथ बैठक करते हुए नई टीम को लेकर मंथन किया। इस दौरान महानगर के कई पदाधिकारियों का जमावड़ा भी कार्यालय पर लगा रहा। पर्यवेक्षक ने कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। बैठक के दौरान नई टीम में 2027 को लेकर जातीय समीकरण, पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन आदि पर चर्चा हुई। सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि बैठक के दौरान महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, कमलेश गौतम, इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।