बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग को 11वीं की मान्यता
बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज को 2026 से कक्षा 11 के संचालन के लिए सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता मिली है। इससे विद्यालय की छात्राओं को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए अन्य विद्यालयों में प्रवेश की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज मिशन रोड कटरा को सत्र 2026 से सीबीएसई नई दिल्ली से कक्षा 11वीं के संचालन के लिए मान्यता प्रदान कर की गई है। प्रबंध समिति की प्रेक्षा दान ने बताया कि अब विद्यालय की छात्राओं को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए अन्य विद्यालयों में प्रवेश लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह मान्यता विद्यालय की निरंतर उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों, अनुशासित वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। विद्यालय सदैव छात्राओं के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों तथा आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहा है। प्रधानाचार्या शर्ली मसीह के अनुसार इस उपलब्धि से छात्राओं को उच्च माध्यमिक शिक्षा एक ही छत के नीचे प्राप्त हो सकेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


