गोरक्षा की शपथ लेकर बिहार में 198 प्रत्याशी उतरे थे : अविमुक्तेश्वरानंद

Jan 25, 2026 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - बिहार विधानसभा चुनाव में गोरक्षा की शपथ लेकर 198 प्रत्याशियों ने भाग लिया। इन्हें पांच लाख से अधिक वोट मिले। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उनकी कोई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना नहीं है और गोरक्षा ही एकमात्र मुद्दा होना चाहिए। कांग्रेस नेता अखिलेश ने उनका समर्थन किया।

गोरक्षा की शपथ लेकर बिहार में 198 प्रत्याशी उतरे थे : अविमुक्तेश्वरानंद

बिहार के विधानसभा चुनाव में गोरक्षा की शपथ लेकर 198 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इन प्रत्याशियों को पांच लाख से अधिक वोट मिले। यह बात रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने माघ मेला स्थित अपने शिविर के बाहर युवाओं से संवाद में कही। राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए शंकराचार्य ने साफ कहा कि ऐसी उनकी कोई योजना नहीं है। हमारी पार्टी ‘निरपेक्ष’ है। युवाओं से अपनी उंगली की ताकत दिखाकर उन लोगों को जवाब देने का आह्वान किया जो गोरक्षा की शपथ लेकर वोट मांगने आए। गोरक्षा के अतिरिक्त कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए।

और किसी भी परिस्थिति में अनुशासन नहीं तोड़ना है। मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए पालकी से जाने से रोकने पर हुए विवाद के बाद शुरू हुआ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का विरोध एक सप्ताह बाद भी जारी है। विपक्षी दलों से मिल रहे समर्थन और उनके नेताओं से मिले होने के सवाल पर भी शंकराचार्य ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष गोरक्षा का संकल्प लेता है तो उनकी राजनीति स्वीकार है। गोरक्षा को छोड़ कर मुझे किसी पार्टी से कोई बात नहीं करनी है। कुछ करीबियों के उनके खिलाफ बयान देने के प्रश्न के जवाब में कहा कि मित्र वह है, जो मित्र के दुःख में दुःखी हो। जो मित्र के दुःख में दुःखी न हो उसका मुंह देखना पाप है। ऐसे मित्र को हम मित्र नहीं मानते। हम यहां बैठे नहीं हैं, बैठाए गए हैं। शंकराचार्य से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता अखिलेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने माघ मेला पहुंचे। शिविर के बाहर शंकराचार्य से मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। सरकार को चाहिए कि शंकराचार्य को मनाए। शंकराचार्य का अपमान सनातन के पतन का संकेत है। भगवान से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि दे और शंकराचार्य को स्नान करा दें। रानीगंज के विधायक व सपा नेता आरके पटेल भी शंकराचार्य से मिले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;