
पलभर में साइबर शातिर ने व्यापारी के खाते से 7.07 लाख उड़ाए
Prayagraj News - प्रयागराज में एक व्यापारी गोविंद पाल के बैंक खाते से 7.07 लाख रुपये चोरी हो गए। यह ठगी अनजान नंबर से वाट्सएप पर भेजे गए फर्जी ई-चालान की पीडीएफ के जरिए हुई। गोविंद के मोबाइल को हैक करने के बाद चार...
प्रयागराज। यदि आपके वाट्सएप पर अनजान नंबर से ई-चालान की पीडीएफ फाइल आएं, तो इसे बिल्कुल भी अपलोड न करें। कहीं ऐसा न हो कि इसे क्लिक करते ही आपके बैंक खाते से रुपये निकल जाएं। साइबर अपराधियों ने डॉट एपीके वाली फर्जी ई-चालान भेजकर लोगों को ठगने का काम शुरू किया है। शहर के करेली के एक व्यापारी के दो बैंक खाते से पलभर में 7.07 लाख रुपये उड़ा दिए गए। साइबर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। करेली के निहालपुर निवासी गोविंद पाल का वाटर सप्लाई का कारोबार है। गोविंद ने बताया कि नौ सितंबर को अनजान नंबर से वाट्सएप पर ई-चालान मिला।

इसे डाउनलोड करने के दो बाद 11 सितंबर की दोपहर अचानक उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद चार बार में एचडीएफसी और यस बैंक के खाते से 4.07 लाख रुपये कट गए। यही नहीं पलभर में ही तीन लाख रुपये का लोन भी पास कराकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया गया। गोविंद ने बताया कि वह दोनों बैंक की शाखा सिविल लाइंस गए। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दी। बैंक से मिली जानकारी से पता चला कि रविशंकर नाम से बंधन बैंक शाखा मुंबई के खाते में रुपये भेजे गए हैं। उधर, साइबर थाना पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




