आजाद पार्क में मधुमक्खियों का हमला, 52 छात्राएं जख्मी

Feb 20, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में 52 छात्राएं घायल हुईं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। सभी घायलों का इलाज एसआरएन और चिल्ड्रेन अस्पताल में किया गया।

आजाद पार्क में मधुमक्खियों का हमला, 52 छात्राएं जख्मी

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद पार्क में शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण पर आईं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 52 छात्राएं घायल हो गईं, जिनका एसआरएन और चिल्ड्रेन अस्पताल में इलाज किया गया। इनमें तीन छात्राओं की हालात गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। गंगापार के चार ब्लॉक फूलपुर, सैदाबाद, प्रतापपुर और बहादुरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की कुल 101 छात्राओं का दल शुक्रवार को बस से शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचा था। दोपहर करीब दो बजे अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने इन पर हमला कर दिया।

चीखते-चिल्लाती छात्राएं बचने के लिए भागने लगीं। इन्हें बचाने की कोशिश में कुछ शिक्षिकाओं को भी मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। शिक्षकों की सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस से छात्राओं को अस्पताल भेजा। घायल 42 छात्राओं को एसआरएन अस्पताल और दस छात्राओं को चिल्ड्रेन अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें तीन छात्राओं की स्थिति गंभीर देखते हुए एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। एसआरएन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि घायल बालिकाओं का इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में इलाज किया गया। गंभीर रूप से जख्मी तीन बालिकाओं आईसीयू में भर्ती कर शेष छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है। उधर, चिल्ड्रेन अस्पताल की प्रभारी डॉ. मनीषा मौर्या ने बताया कि अस्पताल में दस बालिकाएं आई थीं। सभी की स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी दे गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।