ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजसांस्कृतिक उत्सव के समापन पर कथक की मनोहारी प्रस्तुति

सांस्कृतिक उत्सव के समापन पर कथक की मनोहारी प्रस्तुति

संस्कृति विभाग और संस्कार भारती प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में परेड मैदान के पंडाल में आयोजित 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव अवलोकन तीरथराजु चलो रे...

सांस्कृतिक उत्सव के समापन पर कथक की मनोहारी प्रस्तुति
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 27 Jan 2023 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

संस्कृति विभाग और संस्कार भारती प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में परेड मैदान के पंडाल में आयोजित 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव अवलोकन तीरथराजु चलो रे का समापन शुक्रवार को हुआ। संस्कार भारती के पूर्व अखिल भारतीय संगठन मंत्री बांकेलाल ने कहा कि कला और संस्कृति देश को एक डोर से बांधती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमलता मिश्रा ने मुख्य अतिथि व्यवसायी प्रमोद बंसल को सम्मानित किया।

रंजना त्रिपाठी के ध्येय गीत गायन के बाद आराधना का आयोजन किया गया। रायबरेली की शीलू सिंह ने आल्हा गायन की प्रस्तुति दी। लखनऊ की मेधा ने कथक प्रस्तुत किया। प्रयागराज गौड़ दल ने शहीद लाल पद्मधर का मंचन किया। काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा ने सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चित्रकारों को चित्रकला संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजक सुशील राय ने आभार प्रकट किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें