Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBank of Baroda Signs MOU with Nehru Gram Bharati for Educational Loans and Financial Assistance
 नेहरू ग्राम भारती और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच एमओयू

नेहरू ग्राम भारती और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच एमओयू

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में नेहरू ग्राम भारती और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए वित्तीय सहायता और कम ब्याज दर पर शैक्षिक ऋण उपलब्ध कराने...

Sep 09, 2025 11:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच बड़ौदा कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के अंतर्गत समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया है। यह कार्यक्रम सोमवार को संस्थान के जॉर्जटाउन स्थित कार्यालय में आयोजित हुआ। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख मनोज कुमार तिवारी और नेहरू ग्राम भारती सोसायटी के सचिव मनीष मिश्र ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। शिक्षक दिवस के अवसर पर हुआ यह समझौता शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इस पहल से कर्मचारियों को आसानी से वित्तीय सहायता मिल सकेगी, वहीं छात्रों को कम ब्याज दर पर शैक्षिक ऋण (एजुकेशनल लोन) उपलब्ध होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच एक अन्य समझौता पत्र ‘इंटरनेट गेटवे पर भी हस्ताक्षर किए गए। हनुमानगंज शाखा की प्रबंधक कुमारी मातेश्वरी ने कहा कि इस समझौते से नेहरू ग्राम भारती के विद्यार्थियों को वित्तीय और तकनीकी दोनों स्तर पर बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नेहरू ग्राम भारती (मानित विश्वविद्यालय) के संस्थापक कुलाधिपति जेएन मिश्र, कुलपति प्रो. रोहित रमेश, प्रति कुलपति डॉ. एससी तिवारी, वित्त अधिकारी प्रो. विनोद कुमार पांडेय, लेखाकार विपुल पांडेय, सहायक कुलसचिव सत्येंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।