प्रयागराज व वाराणसी मंडल में मीटर रीचार्ज करने में बमरौली अव्वल

Apr 19, 2026 10:25 am ISTPiyush Kumar Srivastava हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के बमरौली डिवीजन ने बिजली चोरी के मामलों में सुधार करते हुए प्रीपेड मीटर रीचार्ज में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। विभाग की सख्ती और मीटर बदलने के बाद, उपभोक्ताओं ने रीचार्ज कराना शुरू किया। अब यहाँ 90.72% उपभोक्ताओं ने मीटर रीचार्ज कराया, जो अन्य डिवीजनों से काफी बेहतर है।

प्रयागराज व वाराणसी मंडल में मीटर रीचार्ज करने में बमरौली अव्वल

प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। कभी बिजली चोरी के मामलों में सबसे आगे रहने वाला बमरौली डिवीजन अब प्रीपेड मीटर रीचार्ज में अव्वल बन गया है। विभाग की सख्ती और प्रीपेड मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं में भुगतान को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है।बमरौली डिवीजन में पहले बिजली चोरी के सबसे अधिक मामले सामने आते थे। राजस्व वसूली भी कमजोर थी। इसे सुधारने के लिए बिजली विभाग ने हजारों पोस्टपेड मीटरों को सीधे प्रीपेड मीटर में बदल दिया। इसके बाद उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग के अनुसार पहले रीचार्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया।प्रीपेड व्यवस्था लागू होते ही कई उपभोक्ताओं के बिल माइनस में चले गए।

कुछ के बिल पांच हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक माइनस में पहुंच गए। माइनस बैलेंस होने पर कनेक्शन काटने शुरू किए तो उपभोक्ता सतर्क हो गए। इसके बाद रीचार्ज का दौर शुरू हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने बकाया चुकाकर मीटर रीचार्ज कराया। परिणाम यह रहा कि प्रयागराज-वाराणसी मंडल के 60 डिवीजनों में बमरौली डिवीजन पहले स्थान पर पहुंच गया। यहां 90.72 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने मीटर रीचार्ज कराया। अन्य डिवीजनों में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है। मेयोहाल में 88.65 प्रतिशत, टैगोर टाउन में 88.89 प्रतिशत, रामबाग में 88.39 प्रतिशत, करैलाबाग में 87 प्रतिशत और कल्याणी देवी डिवीजन में 89 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने मीटर रीचार्ज कराया। वहीं अन्य जिलों में यह प्रगति 40 से 80 प्रतिशत के बीच है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।