Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBajm-e-Virasat Bollywood Stars to Shine in Prayagraj Cultural Fest
प्रयागराज बनेगा सितारों का शहर, तिग्मांशु धूलिया का ‘बज्म-ए-विरासत’ 19 दिसंबर से

प्रयागराज बनेगा सितारों का शहर, तिग्मांशु धूलिया का ‘बज्म-ए-विरासत’ 19 दिसंबर से

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया द्वारा ‘बज्म-ए-विरासत’ का आयोजन 19 दिसंबर से होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस महफिल में बॉलीवुड सितारे और क्रिकेट खिलाड़ी शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘दास्तान-ए-सरफरोशी’ से होगा। फिल्म चर्चा में कई नामचीन हस्तियां हिस्सा लेंगी।

Wed, 5 Nov 2025 09:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया एक बार फिर प्रयागराज की कला, संस्कृति और उसकी अपनी अलग तरह की विशिष्टता पर केंद्रित ‘बज्म-ए-विरासत’ का आयोजन करने जा रहे हैं। विरासत की दूसरी महफिल का आयोजन बिशप जॉनसन स्कूल के परिसर में 19 दिसंबर से शुरू होगा। तीन दिनों तक अलग-अलग सत्रों में होने वाले कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई नामचीन सितारों का जमावड़ा होने जा रहा है।आयोजकों की ओर से महफिल को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए बज्म-ए-विरासत की वेबसाइट bazmevirasat.org पर 30 अक्टूबर को पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, दूसरी महफिल का शुभारंभ दास्तान-ए-सरफरोशी (दास्तागोई) से होगा, जिसमें हिमांशु बाजपेई, वेदांत भारद्वाज व अजय तृपान्या शामिल होंगे। इलाहाबादी लंतरानी के साथ कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन होगा। इस बार बड़ा आकर्षण 20 दिसंबर को होने जा रहा है। फिल्म डिस्कशन में शेखर कपूर, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, आशुतोष गोवारिकर व अनुभव सिन्हा जैसे नामचीन सितारे शामिल होंगे।

इसके साथ ही अहम सत्र में क्रिकेट पर चर्चा होगी, जिसमें मो. कैफ, आरपी सिंह, आशीष विस्टन जैदी व सुरेश रैना जैसे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आएंगे। वहीं अंतिम दिन 21 दिसंबर को डिस्कशन ऑन निराला से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिसमें प्रो. अवधेश प्रधान, तरुण कुमार व प्रो. प्रणय कृष्ण हिस्सा लेंगे। समापन सत्र में एक्टर्स टेबल पर बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता जयदीप अहलावत व गजराज राव, अभिनेत्री नीना गुप्ता, मुकेश छाबड़ा व इरफान मुंबई से शामिल होने के लिए आएंगे।