अमृत भारत एक्सप्रेस में महिला का बैग चोरी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में अमृत भारत एक्सप्रेस में नीना प्रिया का बैग चोरी हो गया। बिहार की निवासी नीना पटना से गाजियाबाद जा रही थी। प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज के बीच बैग में मोबाइल, दस्तावेज और पैसे थे। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमृत भारत एक्सप्रेस में महिला का बैग चोरी

प्रयागराज। अमृत भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला का बैग चोरी हो गया है। समस्तीपुर, बिहार निवासी नीना प्रिया ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कोबताया कि वह पटना से अमृत भारत एक्सप्रेस से गाजियाबाद जा रही थी। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के बीच बैग चोरी हो गया। बैग में मोबाइल, चार्जर, दस्तावेज, पांच हजार रुपये आईडी कार्ड आदि सामान था। सर्विलांस की मदद से जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।