ऑडिट के पुराने मामले कराएं निस्तारित

Mar 12, 2026 10:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में उप निदेशक पंचायती राज विभाग ने ऑडिट के लंबित प्रकरणों पर अधिकारियों के साथ बैठक की। 2017-18 और 2018-19 के ऑडिट आपत्तियों पर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए। यदि अगले 10 दिन में जवाब नहीं दिया गया, तो नियमानुसार रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

ऑडिट के पुराने मामले कराएं निस्तारित

प्रयागराज। उप निदेशक पंचायती राज विभाग ने ऑडिट के लंबित प्रकरणों पर अफसरों के साथ बैठक की। वर्ष 2017-18 और वर्ष 2018-19 की ऑडिट आपत्तियों पर सम्बन्धित को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिन में लोग जवाब दाखिल करें। अन्यथा सभी से नियमानुसार रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि अब तक तमाम प्रधानों ने ऑडिट आपत्तियों पर अपना पक्ष नहीं रखा है। इन लोगों को कई चरणों में नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अब लापरवाही करने पर यह माना जाएगा कि आपत्ति सही थी। ऐसे में सभी से रिकवरी कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।