पंचायतों ने 15 साल पुरानी ऑडिट रिपोर्ट नहीं की प्रस्तुत
Prayagraj News - प्रयागराज में पंचायतों के कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रधान और सचिव ऑडिट रिपोर्ट का जवाब नहीं दे रहे हैं। डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर कहा है कि जवाब नहीं मिलने पर राशि का गबन माना जाएगा। 2011 से 2019 के बीच 592 पंचायतों में से 472 रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई हैं।

प्रयागराज। पंचायतों का कार्यकाल खत्म करने के बाद प्रधान व सचिव अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने को तैयार नहीं हैं। अब ऑडिट हो रहा है तो इसका जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। इससे नाराज डीपीआरओ ने सभी को नोटिस जारी कर कहा है कि अगर किसी ने रिपोर्ट नहीं दी तो माना जाएगा कि राशि का गबन किया गया है और तत्कालीन प्रधान और सचिव से इसकी रिकवरी कराई जाएगी। वर्ष 2011 से 2019 में 592 पंचायतों ने ऑडिट रिपोर्ट में आई आपत्ति का जवाब नहीं दिया था। बाद में नोटिस जारी होने के बाद 66 की रिपोर्ट आई और इसे निस्तारित किया गया।
जबकि 472 रिपोर्ट अब तक नहीं प्राप्त हुई है। इसमें नाली, सड़क, पंचायत भवन आदि के निर्माण राशि पर आपत्ति आई थी। वहीं वर्ष 2019-20 से वर्ष 2023-24 के बीच 519 ऑडिट रिपोर्ट पर आपत्ति का जवाब अब तक नहीं दिया गया है। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि अगर रिपोर्ट न दी गई तो सभी से रिकवरी कराई जाएगी। नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


