करछना विधायक की गाड़ी पर चढ़ाया हाइवा, हत्या का प्रयास
Prayagraj News - प्रयागराज में करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद पर एक बार फिर हत्या का प्रयास किया गया। हाइवा चालक ने उनकी गाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन विधायक और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए। घटना की जांच नैनी थाने की पुलिस कर रही है, और विधायक ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद का एकबार फिर हत्या का प्रयास किया गया। आरोप है कि नगर निगम सीएनबी प्लांट के सामने उनकी गाड़ी पर हाइवा चढ़ाने का प्रयास किया गया। हालांकि, विधायक और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। नैनी थाने की पुलिस अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।विधायक पीयूष रंजन निषाद की तहरीर के मुताबिक, वह सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अरैल बांध रोड से ओमेक्स सिटी की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नगर निगम सीएनबी प्लांट के समाने हाइवा ट्रक चालक ने विधयक और उनके सरकारी सुरक्षा कर्मियों को जान से मारने की नियत से गाड़ी में दाहिने साइड से हाइवा ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया।
हालांकि, उस जगह पर टर्निग कट होने की विधायक और सरकारी सुरक्षाकर्मियों की जान बच गई। लेकिन, उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक का आरोप है कि पूर्व में भी तीन अप्रैल को इस तरह की घटना कराई गई थी। उन्होंने हाइवा चालक और साजिश में शामिल अन्य लोगों की जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। नैनी थाना प्रभारी बृजकिशोर गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व हाइवा के नंबर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


