तमंचा सटाकर मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी
Prayagraj News - प्रयागराज के करेली में जमीन पर कब्जा करने और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौ लोगों ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मनोज कुमार सिंह ने इसकी शिकायत की, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली में जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा सटाकर रुपये नहीं देने पर जान से मारने तक की धमकी दी। करेली थाने में नौ आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। जार्जटाउन के जवाहरलाल नेहरू रोड निवासी मनोज कुमार सिंह लोकेश की तहरीर के मुताबिक, वीरमपुर में उन्होंने एक प्लाट खरीदा था। आरोप है कि मोहम्मद आसिफ, आशिफा उर रहमान, हसीनुद्दीन अहमद उर्फ हसीन, आफाक अहमद, महफूज आलम, मोहम्मद सलीम, काजी मंसूर अहमद, फिजा सिद्दीकी व समिया मंसूर अवैध हथियारों से लैश होकर बैनामा वाली जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
मनोज सिंह ने इसका विरोध किया, तो तमंचा अड़ाकर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की। आरोप है कि पांच लाख रुपये नहीं देने पर जमीन के साथ ही जान भी गंवाने की धमकी दी गई। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



