Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAttempt to strangle mother and daughter
मां-बेटी को गला दबाकर मारने की कोशिश

मां-बेटी को गला दबाकर मारने की कोशिश

संक्षेप:

Prayagraj News - शहर के अशोक नगर में एक महिला और उसकी बेटी को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज

Feb 09, 2026 11:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अशोक नगर में एक महिला और उसकी बेटी को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। अशोक नगर की दीपा वर्मा ने बताया कि उसका तलाक का मामला न्यायालय ने चल रहा है। पति ने बेटी का खर्च वहन करने का लिखित वादा किया है। लेकिन, अब पति व ससुराली अपने वादे से मुकर रहे हैं। आरोप है कि चार फरवरी की रात ससुराल वाले मारपीट करने लगे। उसकी और बेटी की गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पति अंशुल, ससुर अजीत, देवर अमित सहित छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।