Prayagraj News: विवाह घर को सील करने पहुंची पीडीए की टीम पर हमला

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: झलवा में पीडीए की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। अमृत वाटिका को अवैध निर्माण के चलते सील करने गई पीडीए टीम के साथ भू-स्वामी और अन्य लोगों ने मारपीट की। इस घटना में तीन नामजद और सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Prayagraj News: विवाह घर को सील करने पहुंची पीडीए की टीम पर हमला

Prayagraj News: झलवा स्थित एक विवाह घर को सील करने पहुंची पीडीए की टीम पर शुक्रवार को हमला किया गया। पीडीए सुपरवाइजर विशाल कुमार भारतीया की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस ने तीन नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, पीडीए की टीम जोनल अधिकारी, अवर अभियंता और अन्य कर्मचारियों के साथ अवैध निर्माण के चलते अमृत वाटिका को सील करने पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान भू-स्वामी लालचंद्र पटेल, संचालक अनुज सिंह, मुकुंद यादव समेत करीब सौ अज्ञात लोगों ने सीलिंग कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम पर हमला बोल दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

हमलावरों ने जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि भू-स्वामी और संचालक को अवैध निर्माण के संबंध में 25 जून को नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।