Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsAtiq Ahmed s Son Aban Ahmed Faces Trouble Over Viral Video FIR Filed
अतीक के छोटे बेटे आबान समेत दो के खिलाफ एफआईआर

अतीक के छोटे बेटे आबान समेत दो के खिलाफ एफआईआर

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद का एक वायरल वीडियो उसे मुसीबत में डाल रहा है। धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। वीडियो में आबान शादी समारोह में डायलॉग के साथ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Thu, 27 Nov 2025 06:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद के वायरल वीडियो ने उसकी मुसीबत बढ़ा दी है। धूमनगंज थाने में एसआई आदित्य सिंह की तहरीर पर अबान अहमद और इंस्टाग्राम आईडी धारक हमजा के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अतीक और अशरफ की मौत के लगभग दो साल बाद भी उसके गैंग की गतिविधियां कम नहीं हुई हैं। अब नया मामला अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद से जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर बुधवार को तीस सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीडियो में आबान एक शादी समारोह में दिख रहा था। उसके साथ कुछ युवक भी दिख रहे हैं। वीडियो के बैक ग्राउंड में दबंगई के डायलॉग गूंज रहा है। इस वीडियो को हमजा नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के साथ ही तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी आने लगी। जिसके बाद प्रयागराज पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य के निर्देश पर धूमनगंज थाने में अतीक के बेटे आबान अहमद, इंस्टाग्राम आईडी धारक हमजा के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। वीडियो में जुड़े अन्य युवकों की भी पहचान की जा रही है।