ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजएथलेटिक्स : पहले दिन सोरांव का दबदबा, हंडिया दूसरे स्थान पर

एथलेटिक्स : पहले दिन सोरांव का दबदबा, हंडिया दूसरे स्थान पर

66वीं जनपद विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन सोरांव तहसील का दबदबा रहा। सोलह स्पर्धाओं में से सात में उसके खिलाड़ियों ने बाजी मारी।...

एथलेटिक्स : पहले दिन सोरांव का दबदबा, हंडिया दूसरे स्थान पर
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 27 Nov 2022 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

66वीं जनपद विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन सोरांव तहसील का दबदबा रहा। सोलह स्पर्धाओं में से सात में उसके खिलाड़ियों ने बाजी मारी। हंडिया के खिलाड़ी छह स्पर्धाओं में अव्वल रहे। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता शनिवार को बीबीएस इंटर कॉलेज कादिलपुर में शुरू हुई।

जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मेजबान कॉलेज के प्रबंधक रणजीत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि रजनी शर्मा रहीं। मंडल विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव बृजेश चंद्र श्रीवास्तव एवं रंजना सिंह ने अतिथियों का स्वागत, धरती श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन और डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। करछना की शिवी ओझा ने खिलाड़ियों की ओर से शपथ ली।

पहले दिन संपन्न स्पर्धाओं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों के नाम इस प्रकार हैं- सब जूनियर बालक वर्ग- 600 मीटर दौड़- अंकित, संदीप (सोरांव), देवेंद्र (नगर उत्तर)। सब जूनियर बालिका- 600 मी. दौड़- सृष्टि (हंडिया), कोमल (फूलपुर), पूजा (सोरांव)। ऊंची कूद- सादिया (हंडिया), पूजा (कोरांव), अनुश्री (मेजा)। गोला प्रक्षेप- खुशबू, रिया (सोरांव), ज्योति (मेजा)।

जूनियर बालक- 800 मी. दौड़- विनोद, मंजीत (सोरांव), रितेश (फूलपुर)। त्रिकूद- नितिन पटेल (सोरांव), आकाश, समरजीत (मेजा)। जूनियर बालिका- 800 मी. दौड़- हेमा (सोरांव), मानसी (फूलपुर), प्राची (सोरांव)। त्रिकूद- आंचल, वर्षा (हंडिया), क्षमा यादव (मेजा)। गोला प्रक्षेप- कीर्ति पटेल (सोरांव), लवली (करछना), अनुष्का सिंह (बारा)। ऊंची कूद- मानसी, सानिया (नगर दक्षिण), पुष्पा (मेजा)।

सीनियर बालक- 800 मी. दौड़- करन (फूलपुर), हितेश, विकास (हंडिया)। त्रिकूद- अजय सिंह, गजेंद्र (सोरांव), रवींद्र (हंडिया)। सीनियर बालिका- 800 मी. दौड़- यमुना (हंडिया), प्रीति (सोरांव), पूनम (करछना)। ऊंची कूद- संजना (बारा), अक्षिता (करछना), रचिता (हंडिया)। त्रिकूद- रिया, रचिता (हंडिया), नीलम (सोरांव)। गोला प्रक्षेप- ज्योति (हंडिया), संजना (बारा), उपासना (हंडिया)।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें