Prayagraj News: अवैध बालू खनन रोकने गई वन विभाग टीम पर हमला

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: शंकरगढ़ में बुधवार को वन विभाग की टीम पर अवैध खनन के दौरान हमला हुआ। टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका, जिससे चालक और अन्य लोग नाराज हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी वाहन को तोड़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली को छीन लिया। वन दरोगा ने शंकरगढ़ थाने में तहरीर दी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।

Prayagraj News: अवैध बालू खनन रोकने गई वन विभाग टीम पर हमला

Prayagraj News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। लखनौटी बीट के वन क्षेत्र में बुधवार सुबह अवैध खनन कर बालू ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर वन विभाग की टीम पर हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी वाहन तोड़फोड़ की और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरन छुड़ाकर ले गए। वन दरोगा ने 17 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ शंकरगढ़ थाने में तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।वन दरोगा आकाश कुमार की तहरीर के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह वनरक्षक और अन्य कर्मचारियों के साथ लखनौटी बीट में गश्त पर थे। इसी दौरान वन क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू ले जाए जाने की सूचना मिली।

टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को रोक लिया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथ मौजूद लोगों ने वनकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में ट्रैक्टर मालिक भी दर्जनों लोगों के साथ पहुंच गया और वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरकारी बोलेरो वाहन का शीशा तोड़ दिया और चाबी निकालकर फेंक दी। वनकर्मियों की पकड़ी गई बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जबरन छुड़ाकर ले गए लेकिन, वन विभाग की तहरीर के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। उधर, शंकरगढ़ थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: अवैध बालू खनन रोकने गई वन विभाग टीम पर हमला