Prayagraj News: कलक्ट्रेट परिसर में छात्र से मारपीट, मुकदमा
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज के चांदपुर सलोरी निवासी पंकज कुमार पांडेय ने 11 सितंबर को कलक्ट्रेट में छात्रों के साथ वार्ता करते समय आशुतोष पांडेय द्वारा पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Prayagraj News: प्रयागराज। चांदपुर सलोरी निवासी पंकज कुमार पांडेय की तहरीर के अनुसार 11 सितंबर की दोपहर वह छात्रों के साथ वार्ता के लिए कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान आशुतोष पांडेय उसके पास आया और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

