Prayagraj News: डिजि...स्ट्रीट फूड छोड़कर दूध पीते और केला खा रहे ‘हनुमानजी’
Prayagraj News: प्रयागराज में रामलीला के कलाकार हनुमानजी की भूमिका निभाने के लिए अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने में जुटे हैं। रणवीर सिंह, राजेश पाल, दुर्गेश कुमार, और अनुराग यादव जैसे कलाकार एक महीने से फास्ट फूड छोड़कर अंकुरित चना, दूध और केला जैसी पौष्टिक चीजें खा रहे हैं।
Prayagraj News: प्रयागराज। ध्रुव शंकर तिवारी शहर की रामलीला में हनुमानजी का किरदार निभाने जा रहे कलाकार इन दिनों अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। सिविल लाइंस की रामलीला में 26 वर्षों से हनुमान की भूमिका के लिए चुने गए रणवीर सिंह एक महीने से स्ट्रीट फूड खाना छोड़ दिए हैं तो उसकी जगह पर सुबह के नाश्ते में अंकुरित चना और शाम को रिहर्सल से लौटने पर घर में आधा लीटर दूध व केला खा रहे है。
कलाकारों की तैयारी
पजावा की रामलीला में दूसरी बार राजेश पाल हनुमान का किरदार निभाएंगे। दो वर्ष पहले तक वे रामलीला में भगवान राम की भूमिका के लिए चुने जाते थे लेकिन वजन अधिक होने पर कमेटी ने उन्हें हनुमान की भूमिका निभाने को कहा था। राजेश नियमित रूप से मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो सुबह रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। वे एक महीने से सुबह अंकुरित चना और शाम को दूध-केला ले रहे हैं। क्षमता बढ़ाने के लिए घर पर ही कसरत भी कर रहे हैं। कटरा की रामलीला में पहली बार हनुमान का किरदार निभाने जा रहे। वे पिछले नौ वर्षों से नैनी की रामलीला में हनुमान का किरदार निभाते रहे। इनके पिता गौरी शंकर पांडेय पथरचट्टी में कई बार हनुमान की भूमिका निभा चुके थे। दुर्गेश फास्ट फूड खाना पूरी तरह से छोड़ दिए हैं और प्रतिदिन 250 ग्राम अंकुरित चना, आधा लीटर दूध व एक दर्जन केला खा रहे हैं। पथरचट्टी में तीसरी बार अनुराग यादव किरदार निभाने जा रहे हैं। वे आकाशवाणी में ब्राड कास्ट असिस्टेंट हैं। घर पर कसरत करते हैं और दूध-केला व चना खा रहे हैं।
कलाकारों की प्रतिक्रिया
हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान ही हनुमानजी का पूजन-अर्चन करना शुरू किया था। आज भी नियमित रूप से हनुमत निकेतन जाकर दरबार में मत्था टेकना नहीं भूलता हूं।
अनुराग यादव, पथरचट्टी
पिताजी लोकनाथ मंदिर में पुजारी हैं। रोजाना मंदिर जाता हूं और अपने आराध्य की पूजा करता हूं। हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं। उन्हीं के आशीर्वाद से जीवन चल रहा है।
दुर्गेश कुमार पांडेय, कटरा
दो दशक से अधिक हनुमानजी की भूमिका निभाते-निभाते पूरा जीवन उनके चरणों में समर्पित कर दिया हैं। कठिन किरदार होने की वजह से एक महीने पहले फास्ट फूड छोड़ देता हूं।
रणवीर सिंह, सिविल लाइंस
मंगलवार को व्रत रखता हूं और सुंदरकांड का पाठ करना कभी नहीं भूलता। मंच पर किरदार निभाने के लिए एक महीने पहले से शारीरिक क्षमता बढ़ाने पर पूरा ध्यान रहता है।
राजेश पाल, पजावा


