शिखर निर्माण के पहले होगा संयुक्त निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में संगम किनारे बड़े हनुमान मंदिर के गर्भ गृह के शिखर के निर्माण से पहले सेना की टीम पीडीए के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेगी। सेना की संतुष्टि के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। गर्भ गृह की शिखर की ऊंचाई 19 मीटर प्रस्तावित है और सेना को इस पर कुछ आपत्ति है।

शिखर निर्माण के पहले होगा संयुक्त निरीक्षण

प्रयागराज। संगम किनारे बड़े हनुमान मंदिर में प्रस्तावित गर्भ गृह के शिखर के निर्माण से पहले सेना की टीम के प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद सेना संतुष्ट होगी तभी गर्भ गृह के शिखर निर्माण को हरी झंडी मिलेगी। मंदिर कॉरिडोर का पीडीए निर्माण कर रहा है। गर्भ गृह के शिखर की ऊंचाई 19 मीटर प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि सेना को मंदिर के पास किले की दीवार से अधिक शिखर की ऊंचाई को लेकर आपत्ति है। इसी को लेकर सेना और पीडीए की संयुक्त टीम मंदिर में हो रहे निर्माणों का निरीक्षण करेगी।

निरीक्षण के बाद ही मंदिर में आगे का विकास कार्य शुरू होगा। निर्माण के सिलसिले में पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बुधवार को रक्षा संपदा अधिकारी एके मिश्रा से मिश्रा से मुलाकात की। पीडीए के अधिकारियों ने दावा किया कि शिखर के निर्माण में कोई आपत्ति नहीं होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।