Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsArmy Soldier Murdered in Highway Dispute Inspector Suspended for Negligence
सेना के जवान की मौत: जांच में लापरवाही सामने आने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड

सेना के जवान की मौत: जांच में लापरवाही सामने आने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में एक सेना के जवान विवेक सिंह की स्कॉर्पियो सवार युवकों के साथ वाहन ओवरटेक करने पर हुई कहासुनी के बाद हत्या कर दी गई। घटना के बाद, करछना थाना के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।

Thu, 4 Dec 2025 03:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

पांच दिन पहले सेना के जवान की स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों ने बीच सड़क पर वाहनों के ओवरटेक करने के विवाद में जानलेवा हमला किया था। इसके दो दिन बाद सैन्यकर्मी विवेक सिंह की आर्मी हॉस्पिटल लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इधर, पूरे घटनाक्रम में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी यमुनानगर ने करछना थाना के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। धरवारा निवासी 28 वर्षीय विवेक सिंह चचेरी बहन की शादी में छुट्टी पर घर आए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

29 नवंबर की रात लगभग दो बजे धरवारा मोड़ के पास बारात से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों से विवेक की कार के ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई। स्कॉर्पियो में सवार युवकों के हमले से विवेक सिंह की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि घटना के बाद करछना थाना के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को सूचना देने के बाद भी तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय जांच में भी शिकायत सही साबित हुई। निरीक्षक राजेश सिंह ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उच्चाधिकारियों तक को सूचना नहीं दी थी।

हालांकि एक दिसंबर को पुलिस ने हत्यारोपी मिर्जापुर में तैनात पुलिसकर्मी राजकमल पांडेय, अधिवक्ता दिनेश कुमार यादव, सैन्यकर्मी राजीव कुमार ठाकुर और राजू अग्रहरि व भाईलाल यादव निवासीगण चकराना तिवारी नैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में निरीक्षक राजेश सिंह को निलंबित किया गया है।