Prayagraj News: सेना के अधिकारी से निवेश के नाम पर 11.50 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में एक सेना के अधिकारी से 11.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी आकाश कुमार ने हर महीने 10% मुनाफा का वादा किया, लेकिन ब्याज चुकाने में विफल रहा। जब पैसे वापस मांगे गए, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की जांच शुरू कर दी गई है।

Prayagraj News: सेना के अधिकारी से निवेश के नाम पर 11.50 लाख की ठगी

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सेना के अधिकारी से निवेश कर हर महीने मुनाफे का झांसा देकर 11.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर पटना के आकाश कुमार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हेस्टिंग्स रोड, ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी सेना के अधिकारी की तहरीर के मुताबिक, नवंबर 2024 में आरोपी आकाश कुमार ने हर महीने दस फीसदी निश्चित मुनाफा का वादा कर 11.50 लाख रुपये निवेश कराया। शुरुआती दो महीने ब्याज का भुगतान किया गया। लेकिन, जनवरी 2025 के बाद से ब्याज का भुगतान करना पूरी तरह बंद कर दिया।

आरोप है कि सितंबर 2025 में जब रुपये वापस मांगे गए, तो आरोपी ने सेना अधिकारी और उनके परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जालसाज ने इसी तरह से कई सेना अधिकारियों को धोखा देकर करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की रकम वसूल की है। उधर, कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: सेना के अधिकारी से निवेश के नाम पर 11.50 लाख की ठगी