अनुदेशकों के संविदा नवीनीकरण को 22 तक मांगे आवेदन
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा कार्यअनुभव शिक्षा के पद पर तैनात अंशकालिक अनुदेशकों के अनुबंध नवीनीकरण के लिए 22 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से 22 मई तक रिपोर्ट मांगी है।

प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा कार्यअनुभव शिक्षा के पद पर संविदा पर तैनात अंशकालिक अनुदेशकों के अनुबंध नवीनीकरण के लिए 22 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अनुदेशकों के कार्य व्यवहार, कार्य मूल्यांकन, शैक्षिक सत्र 2025-26 में उपस्थिति एवं छात्र नामांकन आदि को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व स्वयं की संस्तुति या असंस्तुति सहित आख्या 22 मई तक कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


