ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...पर झूमते रहे श्रोता
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयाग संगीत समिति में चल रहे अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में पद्मश्री से सम्मानित भजन गायक अनूप जलोटा ने ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन’ की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कोलकाता की अंजना नाथ ने भावपूर्ण ख्याल और ठुमरी प्रस्तुत की। चेतन जोशी ने बांसुरी वादन से सबको मंत्रमुग्ध किया।
प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग संगीत समिति में चल रहे अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में शुक्रवार का आकर्षण पद्मश्री से सम्मानित भजन गायक अनूप जलोटा का रहा। उन्होंने जैसे ही ‘ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन’ की प्रस्तुति दी खचाखच सभागार में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
कोलकाता की अंजना नाथ ने विलंबित ख्याल ‘रे ममता तू कहे ना गई मन से’ भावपूर्ण प्रस्तुति की। उसके बाद राग मिश्र काफी में ठुमरी ‘ना मारो पिचकारी कान्हा’ की प्रस्तुति से सराबोर किया। पद्मश्री से सम्मानित चेतन जोशी ने राग कलावती में बांसुरी वादन की मनमोहक प्रस्तुति की और समापन पारंपरिक चैती की प्रस्तुति से हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


